हिन्दी व्याकरण : काल ( Tense ) की परिभाषा एवं भेद
काल (Tense) की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है। जैसे - (1)बच्चे खेल रहे हैं। (2)बच्चे खेल रहे थे। (3)बच्चे खेलेंगे। पहले वाक्य में क्रिया वर्तमान समय में हो रही है। दूसरे वाक्य में क्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी थी तथा तीसरे वाक्य की क्रिया आने वाले समय में होगी। इन वाक्यों की क्रियाओं से कार्य के होने का समय प्रकट हो रहा है | काल के भेद- काल के तीन भेद होते है- (1)वर्तमान काल (present Tense) - जो समय चल रहा है। (2)भूतकाल(Past Tense) - जो समय बीत चुका है। (3)भविष्यत काल (Future Tense) - जो समय आने वाला है। (1) वर्तमान काल :- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का बोध होता है, उसे वर्तमान काल कहते है। जैसे - 1) पिता जी समाचार सुन रहे हैं। 2) प्रियंका स्कूल जाती हैं। उपर्युक्त वाक्यों में क्रिया के वर्तमान समय में होने का पता चल रहा है। अतः ये सभी क्रियाएँ वर्तमान काल की क्रियाएँ हैं। पहचान :- वर्तमान कल की पहच...